शंकर कैसे करु तेरी पूजा भजन लिरिक्स

ऊपर पहाड़ नीचे कंकड़ हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा,
सूझे उपाय ना दूजा हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा…..

जल भरने मैं तो गंगा जी गयी थी,
वो भी है मछली का झूठा हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा,
ऊपर पहाड़ नीचे कंकड़ हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा…..

चंदन लेने मैं तो वन में गयी थी,
वो भी सर्पो का झूठा हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा,
ऊपर पहाड़ नीचे कंकड़ हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा…..

Bhajan  कैलाशां उत्ते रहिंदा बाबा वैद रोगियां दा Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स

फूल तोड़ने मैं तो बगिया मैं गयी थी,
वो भी है भंवरे का झूठा हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा,
ऊपर पहाड़ नीचे कंकड़ हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा…..

गैया का दूध मैं कैसे चढ़ाऊ,
वो भी है बछड़े का झूठा हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा,
ऊपर पहाड़ नीचे कंकड़ हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा…..

दर्शन करने मैं तो मंदिर गयी थी,
वो तो माया का झूठा हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा,
ऊपर पहाड़ नीचे कंकड़ हे शंकर कैसे करु तेरी पूजा…..

Bhajan  भोला वंडदा मुरादा हर वेले भजन लिरिक्स

Video song

Shiv ji Bhajan Lyrics

Leave a Comment