Shiv ji Bhajan Lyrics, Bhole Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स / शिव भजन
पहन लीयो लंहगा चुनरीया
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ॥
माथे पे, बिंदिया और, कानों में बाली ।
नाक में, नथनिया और, होंठो पे लाली ॥
अरे, करधनिया, सोहे कमरिया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया…
शंकर जी, भोले से, बन गए भोली ।
भोला को, देख देख, पार्वती बोली ॥
अरी, घुँघटा की, रखियो खबरीया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया…
चले रास, देखन को, बन के जनानी ।
जहाँ रास, मोहन संग, करे राधा रानी ॥
भोले, आए, झुका के, नज़रिया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया…
देख देख, भोले को, सोचे कन्हाई ।
आज नई, सखी कौन, घुँघटा में आई ॥
अरे, पकड़ी, मोहन ने कलईया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया…
खुल गई, पोल जब, घुँघटा उठायो ।
गोपेश्वर, नाम जब, भोले ने पायो ॥
भोले, जा रहे, झुका के नज़रिया,
भोले बाबा, बन गए गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया…
- शम्भू मेरा तू ही तू भजन लिरिक्स
- अब तू ही सहारा भोले भजन लिरिक्स
- भूतनाथ के द्वारे पे भजन लिरिक्स
- भोलेनाथ ने कर दिया काम भजन लिरिक्स
- ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय भजन लिरिक्स
- भोले मान जा भोले मै तेरी घोटूंगी भांग भजन लिरिक्स
- जिसका आदि ना अंत कोई भजन लिरिक्स
Video song
Shiv ji Bhajan Lyrics