ॐ, नमः शिवाय,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
हरि, ॐ नमः शिवाय,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
नंद बाबा की, पूछन हवेली।।
घर-घर, अलख जगाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
अंदर से, निकली, है नंद रानी।।
मोतीयों के, थाल भराए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
ये, मोती, मेरे किस काम के।।
हरि, दर्शन को आए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
जटा में, देखो, चंद्र विराजे।।
गले, शेष नाग, लिपटाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
कान, पहने, मुंदरी प्यारी।।
तन पे, भस्म रमाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
बाएँ, हाथ, त्रिशूल शिवा के।।
डम-डम, डमरू बजाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
रंग, बाबा तेरा, सैला पिला।।
क्यों मेरा, बाल जगाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
ये, बालक नहीं, डरने वाला।।
त्रिलोक, नाथ कहाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
जाओ, सखियों, मोड़ लियाओ।।
शिव, दर्शन को आए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
भोले आए, दर्शन पाए।।
खुशी वाला, डमरू बजाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
चार, परिक्रमा, ली शिवा ने।।
चरणों में, शीश नवाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…
जो कोई, भोले के, गुण गाए।।
जन्म-मरण, छुट जाए,
हरि, ॐ नमः शिवाय।।
ॐ, नमः शिवाय…