नज़र तेरी मुझ पर हो जाये Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स

Shiv ji Bhajan Lyrics, Bhole Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स / शिव भजन

शिव भोला भंडारी नज़र तेरी मुझ पर हो जाये,
मेरा घर आँगन भी खुशियों से भर जाये,
शिव भोला भंडारी नज़र तेरी मुझ पर हो जाये….

मेरे घर खुशिया हो और तुम आ जाना,
मेरे दुःख गम में भी साथ निभा जाना,
तेरा हाथ दया का भी मेरे सर पर हो जाये,
शिव भोला भंडारी नज़र तेरी मुझ पर हो जाये…..

आँखों में अपनी भोले सदा प्रेम भाव रखना,
मेरे मन कि माला को शिव शंकर तुम सुनना,
कैलाश पे डेरा है अब मेरे दिल में हो जाये,
शिव भोला भंडारी नज़र तेरी मुझ पर हो जाये……

विष का प्याला पीकर जग को अमृत दिया है,
मै बालक हु तेरा सब कुछ तुमसे लिया है,
ॐ नमः शिवाय मंत्र मेरे दिल में छप जाये,
शिव भोला भंडारी नज़र तेरी मुझ पर हो जाये…

Bhajan  मेरे शिव हैं भोले भाले भजन लिरिक्स

Leave a Comment