जय हो गंगाधारी जय हो भोले भंडारी भजन लिरिक्स

जय हो गंगाधारी, जय हो भोले भंडारी,
झुकती सारी दुनिया सारी झुकती,
तू आदि शिव नारी, जय हो भोले भंडारी,
जय हो गंगाधारी, जय हो भोले भंडारी……

भोले शिव मेरे वरदानी,
भोले देते दाना पानी,
जपते सब नर नारी, जय हो भोले भंडारी,
जय हो गंगाधारी, जय हो भोले भंडारी……

भेल पत्र जो भी चढ़ाते,
भोले का वरदान है पाते,
खुशियां मिलती है सारी, जय हो भोले भंडारी,
जय हो गंगाधारी, जय हो भोले भंडारी……

Bhajan  भोले बाबा का वंदन आसान होता है भजन लिरिक्स

बम बम भोले जो है जपते,
रोग दोष सब है कटते,
झुकती दुनिया सारी, जय हो भोले भंडारी,
जय हो गंगाधारी, जय हो भोले भंडारी……

Leave a Comment