जय भोले भण्डारी तेरे भण्डार के सदके भजन लिरिक्स

जय भोले भंडारी तेरे भंडार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय

भोले की जटाओं में गंगा बिराजे , गंगा बिराजे चंदा माथे पे साजे , जय भोले भंडारी तेरे दीदार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके

भोले के गले में नाग बिराजे , नाग बिराजे डमरू हाथों में साजे , जय भोले भंडारी तेरे श्रंगार के सदके
कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके

Bhajan  महादेवा जय शंकर भोलेनाथ भजन लिरिक्स

भोले के संग में गौरा बिराजें , गौरा बिराजें गणपति गोदी में साजें , जय भोले भंडारी तेरे परिवार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके

भोले जी खायें भांग धतूरा , भांग धतूरा पियें भांग का प्याला , जय भोले भंडारी तेरे आहार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके

Leave a Comment