हाथों में त्रिशूल धारी मेरे भोले भंडारी भजन लिरिक्स

हाथों में त्रिशूल धारी, मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी मेरे, भोले भंडारी ।
नाम पड़ा त्रिपुरारी, मेरे भोले भंडारी ।

भोले जी मेरे साठ बरस के,
गौरां है कन्या कुँवारी, मेरे भोले भंडारी…

भोले जी खाए भांग धतूरा,
भांग पीस गौरां हारी, मेरे भोले भंडारी…

भोले जी करते हैं नंदी की सवारी,
गौरां करे सिंह सवारी, मेरे भोले भंडारी…

भोले है स्वामी सारे जगत के,
गौरां के स्वामी त्रिपुरारी, मेरे भोले भंडारी…

Bhajan  शंकर कैसे करु तेरी पूजा भजन लिरिक्स

रावण को दे दी सोने की लंका,
देखकर भक्ति न्यारी, मेरे भोले भंडारी…

ऐसे दयालु मेरे औघड़ दानी,
कहती है दुनियाँ सारी, मेरे भोले भंडारी…

Video song

Shiv ji Bhajan Lyrics

Leave a Comment