एक बार शिवशंकर गौरा खेलें पता डार भजन लिरिक्स

एक बार शिवशंकर गौरा खेलें पता डार,
गौरा ने बाज़ी मारी हार गए भोलेनाथ….

शिव शंकर ने लगा दिया अपना चंदा,
वो भी हारे और हार गए जट गंगा,
हाथ जोड़कर गौरा बोली स्वामी होश संभाल,
गौरा ने बाज़ी मारी हार…….

शिवशंकर ने लगा दिया सिलबट्टा,
वो भी हारे और हार गए भंग लोटा,
हाथ जोड़ कर गौरा बोली स्वामी होश संभाल,
गौरा ने बाज़ी मारी हार…….

शिव शंकर ने लगा दिया अपना डमरू,
वो भी हारे और हार गए पग घुँघरू,
हाथ जोड़कर गौरा बोली स्वामी होश संभाल,
गौरा ने बाज़ी मारी हार……..

Bhajan  तुमसे मिलने भोले तेरे दर पर आते है

शिव शंकर ने लगा दिया अपना झोला,
वो भी हारे और हार गए सर्पमाला,
हाथ जोड़ फिर भोले बोले तू जीती हम हारे,
गौरा ने बाज़ी मारी हार……..

Video song

Shiv ji Bhajan Lyrics

Leave a Comment