डम डम डम डम डमरू बजे कैलाश पर मेरा भोला सजे Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स

Shiv ji Bhajan Lyrics, Bhole Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स / शिव भजन

ॐ सृष्टि करता मम विवाह विवाह कुर कुर स्वाहा

डम डम डम डम डमरू बजे
कैलाश पर मेरा भोला सजे ।
भोला सजे, मेरा शंकर सजे
गौरा मां को बिहाने चले ।

जटा में गंगा माथे पे चंदा,
भूत प्रेत भी है उनके संगा ।
बजे मृदंग ढोल बाजे,
गौरा मां को बिहाने चले ।
डम डम डम डम डमरू बजे…

गले में जिनके सांपों की माला,
कहते हैं इन्हें डमरू वाला ।
लेकर हाथ त्रिशूल चले,
गौरा मां को बिहाने चले ।
डम डम डम डम डमरू बजे…

Bhajan  डम डम डमरू बाजे भजन लिरिक्स

करते हैं नंदी की सवारी,
कहते हैं इन्हें त्रिनेत्र धारी ।
तन पे भस्म रमा के चलें,
गौरा मां को बिहाने चले ।
डम डम डम डम डमरू बजे…

आक धतूरा इनको भाये,
भांग का यह तो भोग लगाएं ।
देवों में देव महादेव कहे,
गौरा मां को बिहाने चले ।
डम डम डम डम डमरू बजे…

विष का प्याला भी पी डाला,
तीनों लोकों का रखवाला ।
शिव को आदि अनंत कहें,
गौरा मां को बिहाने चले ।
डम डम डम डम डमरू बजे…

Bhajan  भोले बाबा दी बारात भजन लिरिक्स

गंगाजल बेलपत्र चढ़ायें,
खीर भी इनको बहुत ही भाये ।
इंदु इनकी महिमां कहे,
गौरा मां को बिहाने चले ।
डम डम डम डम डमरू बजे…

Video song

Shiv ji Bhajan Lyrics

Leave a Comment