भोले बाबा का वंदन आसान होता है भजन लिरिक्स

भोले बाबा का वंदन आसन होता है,
इन्हें जल चढ़ाने से कल्याण होता है,
भोले बाबा का वंदन आसान होता है…….

ये भाँग धतुरा ही खुश हो कर खाते हैं,
कोई मेवा छप्पन जो इनको भाते हैं,
इन बेल पत्र से इनका सम्मान होता है,
इन्हें जल चढ़ाने से कल्याण होता है,
भोले बाबा का वंदन आसान होता है…….

ये प्रेम का प्यासा है और भाव का भूखा है,
शृद्धा सब की देखें, ना रुखा सूखा है,
आडम्बर करने वाला नादाँन होता है,
इन्हें जल चढ़ाने से कल्याण होता है,
भोले बाबा का वंदन आसान होता है…….

Bhajan  मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ भजन लिरिक्स

महलों में ठिकाना ना जल में बसेरा है,
चाहे गली हो या नुकक्ड़ हर जगह पे डेरा है,
हर भगत का “हर्ष” हमेशा ये ध्यान रखता है,
इन्हें जल चढ़ाने से कल्याण होता है,
भोले बाबा का वंदन आसान होता है…….

Video song

Shiv ji Bhajan Lyrics

https://youtu.be/7CmM1Pd6xVg

Leave a Comment