फूलो और कलियां में बहार आ गई भजन लिरिक्स

फूलों और कलियों में बहार आ गई,देख
गौरा तेरी बारात आ गई,फूलों और कलियों
में बहार……

शीश पे उनके गंगा की मौरी,माथे पे उनके
चंदा की रोरी,नन्दी पे भोले की सवारी आ
गई,देख गौरा तेरी बारात आ गई…….

गले भोले के सरपों की माला,कानों में उनके
बिच्छू का बाला,भाग धतूरे की बौछार हो
गई,देख गौरा तेरी बारात आ गई…….

हाथों में भोले के डमरू का बाजा,तन पे है
उनके भस्मी का जामा,डोल नगाडों की
झंकार हो गई,देख गौरा तेरी……..

Bhajan  कैलाशपति शिव शंकर Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स

करके अगवानी नारद जी आये,देवों को लेके
ब्रम्हा भी आये,भूतों के संग बारात आ गई,
देख गौरा तेरी बारात आ गई……..

Leave a Comment