ना घोटूँ भोले नाथ भाँग तेरी ना घोटूँ भजन लिरिक्स

ना घोटूँ ना घोटूँ भोले नाथ, भाँग तेरी ना घोटूँ……

रोज रोज का काम तुम्हारा,
दिल नहीं करता आज हमारा,
भोले आज हमारा भोले आज हमारा,
मेरे धुखन लागे हाथ भांग तेरी ना घोटु,
ना घोटूँ ना घोटूँ भोले नाथ, भाँग तेरी ना घोटूँ…..

दीन दुखी की खबर नहीं है,
कितनी भी पी लेओ सबर नही है,
भोले सबर नहीं है भोले सबर नहीं है,
तुम हो गए मस्त मलंग भाँग तेरी ना घोटूँ,
ना घोटूँ ना घोटूँ भोले नाथ, भाँग तेरी ना घोटूँ…..

Bhajan  देखो शिव कितना प्यारा लगे भजन लिरिक्स

सुनो नाथ भोले भंडारी,
सौतन बन गयी भांग हमारी,
भोले भांग हमारी भोले भांग हमारी,
मैं तो चली पिता के देश भाँग तेरी ना घोटूँ,
ना घोटूँ ना घोटूँ भोले नाथ, भाँग तेरी ना घोटूँ…..

सुनो गौरका प्रानन प्यारी,
भांग नहीं है तुमसे प्यारी,
गौरा तुमसे प्यारी, गौरा तुमसे प्यारी,
तुम रहो हमारे साथ, भांग मैं तो खुद घोटु…..

Leave a Comment