आरती करो हरिहर की करो भजन लिरिक्स

आरती करो हरिहर की करो,
नटवर की,
भोले शंकर की,
आरती करो शंकर की…..

सिर पर शशि का मुकुट संवारे,
तारों की पायल झनकारे,
धरती अम्बर डोले तांडव,
लीला से नटवर की,
आरती करो शंकर की,
आरती करो हरि-हर की करो,
नटवर की,
भोले शंकर की,
आरती करो शंकर की…..

फणि का हार पहनने वाले,
शम्भू है जग के रखवाले,
सकल चराचर अगजग नाचे,
ऊँगली पर विषधर की,
आरती करो शंकर की,
आरती करो हरि-हर की करो,
नटवर की,
भोले शंकर की,
आरती करो शंकर की….

Bhajan  त्रिकाल दर्शी त्रिलोक स्वामी भजन लिरिक्स

महादेव जय जय शिवशंकर,
जय गंगाधर जय डमरूधर,
हे देवो के देव मिटाओ,
तुम विपदा घर घर की,
आरती करो शंकर की,
आरती करो हरि-हर की करो,
नटवर की,
भोले शंकर की,
आरती करो शंकर की….

Leave a Comment