आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में भजन लिरिक्स

आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में।
मिलेंगे सत्संग में, मिलेंगे सत्संग में,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में।

घर का ताला खुले चाबी से-2
मन का ताला खुले सत्संग में,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में।

घी का दीपक जले मंदिर में-2
मन का दीपक जले सत्संग से,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में।-2

कमल का फूल खिले कीचड़ में-2
मन का फूल खिले सत्संग में,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में।

Bhajan  भोले दी कांवड़ Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स

तन का मैल धुले साबुन से-2
मन का मैल धुले सत्संग में,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में,

मिलेंगे सत्संग में, मिलेंगे सत्संग में,
आज भोले बाबा मिलेंगे सत्संग में।

Leave a Comment