भोले डमरूवाले तेरा सच्चा दरबार है भजन लिरिक्स

भोले डमरूवाले तेरा, सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…..

भक्तों के खातिर, कलयुग में आया,
दरबार अपना, भोले डमरू लगाया,
अपने भगत के लिये, करता चमत्कार हैं,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है……..

आवाज जिसने, दिल से लगाई,
बिगड़ी हुई को, पल में बनाई,
दीन और दुखी के लिए, हरदम तैयार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…….

दरबार तेरा, सबसे निराला,
कलयुग में तेरा, है बोल बाला,
भोले चरणोँ में, करता नमस्कार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…………

Bhajan  नमो नमो माँ गंगे भजन लिरिक्स

भोले डमरूवाले तेरा, सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…..

Leave a Comment