भोले ऐसी कृपा बरसा दे Bhajan with Lyrics

भोले ऐसी कृपा बरसा दे,
है दीवाने तेरे, है दीवाने तेरे,
इन दीवानो से अंखिया मिला ले,
भोले ऐसी कृपा बरसा दे…

बिन तुम्हारी मेहर भोले शंकर,
बिन तुम्हारी मेहर भोले शंकर,
कैसे संवरेगी ये, कैसे संवरेगी ये,
ज़िंदगानी मेरी समझा दे,
भोले ऐसी कृपा बरसा दे…

धन दौलत की किसको तमन्ना,
धन दौलत की किसको तमन्ना,
मैं भिखारी तेरे, मैं भिखारी तेरे,
दर्शनों का तू दर्शन करा दे,
भोले ऐसी कृपा बरसा दे

Bhajan  भोले सुन लेंगे अर्ज़ हमारी भजन लिरिक्स

मेरे दिल को लगन बस तुम्हारी,
मेरे दिल को लगन बस तुम्हारी,
‘नंदू’ कुछ ना मिले, ‘नंदू’ कुछ ना मिले,
प्रेम गंगा में डुबकी लगा दे,
भोले ऐसी कृपा बरसा दे

चाहूँ चरणों में तेरे ठिकाना,
चाहूँ चरणों में तेरे ठिकाना,
तेरी मर्जी है क्या, तेरी मर्जी है क्या,
फैसला भोले अपना सुना दे,
भोले ऐसी कृपा बरसा दे

Video songs Bhajan with Lyrics

Bhajan  कर दो भगतां दे दुःख दूर वे/ਕਰ ਦੋ ਭਗਤਾਂ ਦੇ ਦੁੱਖ ਦੂਰ ਵੇ Bhajan Lyrics/भजन लिरिक्स

शिव भजन
bhole aisi kripa barsa de

Leave a Comment